गंगा के बढ़ते जल स्तर से खतरे में कानपुर के 22 गांव : सवा सौ से ज्यादा घरों में भरा पानी

दर्जनों घर बार छोड़कर भागने को हुए मजबूर

– राहत में जुटा जिला प्रशासन

सुनील बाजपेई

कानपुर। यहां लगातार बढ़ता गंगा का जलस्तर
सैकड़ों लोगों की जिंदगी खतरे में डालता चला जा रहा है। अब तक यहां के लगभग 22 गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं। लगभग डेढ़ सौ गांवों में पानी भी घुस चुका है। इसी वजह से बहुत से लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हो चुके हैं। दूसरी ओर जिला प्रशासन राहत कार्यों में भी लगातार जुटा हुआ है।
चैनपुरवा, भोपालपुरवा, भगवानदीन पुरवा गांव में तो घरों में पानी पहुंच गया है। बीते को करीब 25 परिवारों ने गांव छोड़कर बैराज से सिंहपुर जाने वाले मार्ग पर तिरपाल के नीचे आशियाना बनाया है।
बीते गुरुवार को करीब 11 गांव और बाढ़ की चपेट में आ गए। गंगा का जलस्तर इतनी तेजी से बढ़ा कि गांव की बाहरी सीमा को छोड़कर अंदर के सभी मकानों में पानी घुस गया। जिसके फल स्वरुप ग्रामीण देर रात को परिवार समेत छत पर पहुंच गए। साथ ही जानवरों को बैराज से सिंहपुर को जाने वाले मार्ग के किनारे बांध दिया गया है। फिलहाल गंगा के बढ़ते जल स्तर से हालत लगातार खराब होते जा रहे हैंवहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन भी राहत और बचाव कर में लगातार जुटा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!