चौड़ीकरण को मिली वित्तीय स्वीकृतिक्षेत्रीय विधायक ने दी जानकारी, यातायात और विकास को मिलेगा बढ़ावा
अलीगंज क्षेत्रवासियों के लिए अच्छी खबर है। अलीगंज क्षेत्र में सड़क विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत राज्य सड़क निधि योजना के तहत अलीगंज क्षेत्र से जुड़ी सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी मिल गई हविधायक ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रस्तावित अलीगंज क्षेत्र में फर्रुखाबाद–नवाबगंज मार्ग के किलोमीटर 34 से 41 तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। इस कार्य पर कुल 1 करोड़ 56 लाख 42 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू होगी और आमजन को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि अलीगंज क्षेत्र के लिए यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस सड़क से प्रतिदिन स्कूली वाहन, किसान, व्यापारी और स्थानीय लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की जर्जर स्थिति के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। अब सड़क के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण से न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि यात्रा भी अधिक सुरक्षित और सुगम होगी।

विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और कार्य समय से पूरा कराया जाए।
सड़क स्वीकृति की सूचना मिलते ही अलीगंज क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय नागरिकों ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होकर क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
