31.50 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 15 लाख रूपये ) के साथ 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

पुलिस अधीक्षक, वृन्दा शुक्ला, जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थ / शराब की तस्करी पर रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), डा0 पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उप निरीक्षक विजय कुमार मय हमराह पुलिस बल व SSB बल द्वारा आज दिनांक 05.04.2024 को समय 14.10 बजे भारत नेपाल बार्डर पीलर संख्या 651/11 से 100 मी0 अंदर भारतीय क्षेत्र से

एक नफर अभियुक्त अभियुक्त लवकुश खटीक पुत्र चेतराम खटिक निवासी लालापुरवा उदयपुर वार्ड न0 13 थाना तेलियनपुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल को 31.50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया l जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 178//2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया एवं बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय रवाना किया जायेगा l

अभियुक्त का नाम पता
अभियुक्त लवकुश खटीक पुत्र चेतराम खटिक निवासी लालापुरवा उदयपुर वार्ड न0 13 थाना तेलियनपुर जिला बांके राष्ट्र नेपाल उम्र 22 वर्ष

बरामद माल का विवरण
31.50 ग्राम स्मैक (कीमत करीब 15 लाख रूपये)

गिरफ्तार करने वाले अधि0/ कर्मचारीगण का विवरण
01. उ0नि0 विजय कुमार थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
03. हे0का0 अभिषेक धर द्विवेदी थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच
04. का0 जयचन्द गौड़ थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

SSB टीम
ASI/GD विपल्व कुमार घोष , B COY 42 BN SSB नानपारा
HC/GD दीपक सिंह , B COY 42 BN SSB नानपारा
CT/GD सुशील कुमार , B COY 42 BN SSB नानपारा
CT/GD टी0 प्रशान्त ,B COY 42 BN SSB नानपारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!