पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड का किया गया निरीक्षण, दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0016-1024x460.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0017-1024x576.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0019-1024x461.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0015-1024x768.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0013-1024x452.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0014-1-1024x768.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0012-1-1024x768.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0010-1024x460.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0011-1-461x1024.jpg)
![](https://navkrantiindianews.com/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230224-WA0021-1024x577.jpg)
संतकबीरनगर।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी / कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया । निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई । महोदय द्वारा परेड के उपरान्त पुलिस लाइन्स परिसर में निर्माणाधीन आवासों, व्यायामशाला, आमी बैरक, परिवहन शाखा आदि का निरीक्षण किया गया तथा पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों/ चौकियों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी । शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया तथा जिसमें उपनिरीक्षकों, मुख्य आरक्षी / आरक्षियों को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एकत्र कर इन्सास, एसएलआर, एके-47 आदि राइफलों व पिस्टलों को खोलने, जोड़ने, लोड करने, निशाना लगाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया ।