09वीं की छात्रा नीतू जायसवाल को एक दिन के लिए बनाया गया थानाध्यक्ष बौंडी

बहराइच

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं / बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत पुलिस अधीक्षक बहराइच महोदय के निर्देशन में थाना अध्यक्ष बौण्डी श्री त्रिलोकी नाथ मौर्या की उपस्थिति में महंत श्री जागेश्वरपुरी उच्च माध्यमिक विद्यालय नंदवल के 09 वीं की छात्रा नीतू जायसवाल को थाना बौण्डी का एक दिन का थाना अध्यक्ष बनाया गया ।

पदभार ग्रहण करने के बाद नीतू जायसवाल नें सभी पुलिसकर्मियों से औपचारिक परिचय करते हुये थाने पर जनसुनवाई की तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जाँच/आवश्यक कार्यवाही हेतु अधीनस्थों को आदेशित किया । साथ ही उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जाएगा । शांति एवं विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए सतत प्रयास किये जाएंगे ।

महिला अपराधों का निस्तारण पहली प्राथमिकता होगी । अपराध कारित करने वालों को बक्शा नही जाएगा । अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी । इस दौरान स्कूल की सभी छात्राओं को भी थाने की कार्यप्रणाली, FIR पंजीकरण की प्रक्रिया और समस्त रजिस्टरों के बारे में जानकारी दी गई।

साथ ही छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे- एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी गई।

साथ ही आश्वस्त किया कि महिलाएँ एवं बालिकाएँ निडर होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं और पुलिस सदैव उनकी सुरक्षा हेतु तत्पर है। ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं/बालिकाओं में अपने जीवन में ऊंची उड़ान भरने के लिए सकारात्मक सोच विकसित करना है, जिससे वह समाज में एक सशक्त नारी शक्ति बनकर समाज के साथ समान हिस्सेदारी से मिलकर विकसित समाज बनाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *