साधन सहकारी समिति हत्सारी में खाद न मिलने से किसान परेशान–

8 दिन पूर्व् में यह साधन सहकारी समिति की जा चुकी थी घोटाले में शील।
ग्राम मितोलिया सहित अन्य ग्रामीणों को खाद की किल्लत से किसान परेशान:बोले- कोई नही सुन रहा ब्यथा।

अलीगंज।तहसील क्षेत्र में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। डीएपी को लेकर कई साधन सहकारी समिति पर हंगामा हुआ। बताया गया कि सचिव अशोक यादव ने लगभग 22 लाख रूपये का घोटाला कर किसानों के लिये समस्या उतपन्न कर दी। वही इस समय फसल के लिये खाद की जरूरत पड़ रही है। ऐसा ही एक मामला अलीगंज क्षेत्र के ग्राम मितोलिया के साधन सहकारी समिति हत्सारी में देखने को मिला दर्जनों किसान साधन सहकारी समिति के बाहर खाद लेने के लिये पहुँच गये लेंकिन समस्या का समाधान नही हो सका।

इस साधन सहकारी समिति में लगभग 16 गाँवो के ग्रामीण खाद लेकर अपनी फसलों को उगाते है। बीते 8 दिन पूर्व् साधन सहकारी समिति के अधिकारियो के पास शिकायत की गयी थी शिकायत को लेकर उक्त साधन सहकारी समिति को शील कर दिया गया था लेकिन विभाग द्वारा अब तक साधन सहकारी समिति में ताला लटका हुआ है।अब किसान खाद को लेकर भटक रहे हैं।

साधन सहकारी समिति पर खाद नहीं मिलने से किसान नाराज हैं।किसानों ने डीएपी न मिलने पर हंगामा शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि सचिव मनमानी का आरोप लगाया है।

क्षेत्रीय सहकरी समितियों के चक्कर लगा रहे किसान—- किसान लगातार एक माह से साधन सहकारी समिति के चक्कर लगा रहे हैं चक्कर लगाते लगाते किसानों को रोष हो गया और उन्होंने सचिव के खिलाफ बिरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर आज प्रतिंनिधि गोपेश कुमार ने किसानों से बात की तो बताया कि हम लोगों को फसल के लिये खाद नही मिल रही है। खाद के लिये परेशान है।

क्या कहते हैं किसान—-
किसान धरवेंद्र कुमार ने बताया कि सहकारी समिति में डीएपी खाद नहीं मिलने से क्षेत्र के किसान परेशान हो गए हैं। सरसों, तम्बाकू व आलू की फसलों की बुआई शुरू हो चुकी है। किसानों को खाद की बेहद जरूरत है। ऐसे में किसानों को क्षेत्रीय सहकरी समितियों पर डीएपी खाद के लिए चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

किसान अवधपाल ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। सहकारी समितियों से बिना खाद के खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। यहाँ पर सचिव द्वारा गवन किया जा चुका है।
वर्जन

8 दिन पूर्व् साधन सहकारी समिति को शील की गयी थी। साधन सहकारी समिति हत्सारी को शिकायत पर शील किया गया प्रशासनिक कार्यवाही जारी है। अभी ताला लगा हुआ है। जब डीएम साहब के आदेश के बाद ही अग्रिम कार्यवाही होगी।सारे रिकॉर्ड उसी में है। गवन आदि के बारे में जांचोपरांत ही पता चलेगा।
कमाल खां एआर

सहायक आयुक्त एटा।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!