हलधरमऊ, गोंडा। स्थानीय विकास खंड व शिक्षा क्षेत्र में ग्रामीण शिक्षा प्रणाली की पोल खोलने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के प्राथमिक विद्यालय सोनवार में शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से अभिभावक आक्रोशित हैं। खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार तिवारी ने शिकायत पर सभी शिक्षकों को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है।

उन्होंने चेतावनी दी कि संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी। पिछले शुक्रवार सुबह सवा नौ बजे तक स्कूल में एक भी शिक्षक न पहुंचने से कक्षाएं ठप रहीं।
करीब 150 बच्चों वाला यह स्कूल इलाके का प्रमुख शिक्षा केंद्र है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीईओ ने जांच की, जो शिक्षकों की लापरवाही की पुष्टि करती है। एक अभिभावक ने कहा, “बच्चों का भविष्य दांव पर है, शिक्षक जिम्मेदारी भूल गए हैं। ऐसे में अब देखना है कि क्या शिक्षण व्यवस्था में कुछ सुधार होता है या नहीं? यह तो समय बताएगा।
