
संतकबीरनगर। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत चल रहे यातायात माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में बुधवार को धर्मसिंहवा पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। वाहन चालकों को तीन सवारी न बैठाने, बिना नंबर प्लेट के वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा ओवर स्पीड से बचने की सलाह दी गई।साथ ही पुलिस टीम ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं और अपने परिवार के सदस्यों को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें।
