
संतकबीरनगर। थाना धनघटा क्षेत्र के तहसील परिसर के पीछे 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक आयोजित होने वाले द्वाबा महोत्सव की तैयारियों का जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने मंगलवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोजन स्थल की सुरक्षा एवं स्वच्छता व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने आयोजक मंडल को सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण के प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी धनघटा प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दूबे, पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
