जमशेदपुर सालगाझुरी हॉल्ट: साउथ ईस्टर्न रेलवे अंतर्गत टाटा हावड़ा ब्रॉड गेज लाइन स्थित सालगाझुरी हॉल्ट को लेकर
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जॉइंट विलेज कोऑर्डिनेशन कमिटी जमशेदपुर (JVCCJ) के बैनर तले सालगाझुरी रेलवे स्टेशन पर लोकल ट्रेनों का ठहराव बंद किए जाने के विरोध में शांतिपूर्ण सांकेतिक धरना प्रदर्शन दिए गए।

और यह भी कहा गया की एक माह के अंदर लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः चालू नहीं किया गया तो जी० एम० कार्यालय कोलकाता का घेराव होगा। वहीं निम्नलिखित मांगों को लेकर स्टेशन मास्टर सालगाझुरी को धरना के बाद देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

(1) टाटानगर के सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर पूर्व की भांति सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाए।
(2) सलगाझुड़ी स्टेशन के पास निर्माणाधीन अंडर ब्रिज को जल्द से जल्द पुरा कर आम जनता के आवागमन के लिए खोला जाए।
(3) सालगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के सुविधा के लिए टिकट बुकिंग काउंटर यथा शीघ्र प्रारंभ किया जाय।
(4) सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म का निमार्ण कराया जाय।
(5) यात्रियों के लिए संसाधन युक्त विश्राम सेड का निमार्ण कराया जाय।
(6) सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन से गोविंदपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंच पथ का निमार्ण कार्य कराया जाय।
(7) बारीगोरा रेलवे फाटक के पास ओभर ब्रिज निर्माण शीघ्र कराया जाए।
गौरतलब हो कि सलगाझुड़ी रेलवे स्टेशन का ऑनलाइन उदघाटन; माननीय प्रधानमंत्री के कर कमलों से विगत 26 फरवरी 2024 को स्थानीय ग्रामीणों, समाज सेवियों, बुद्धिजीवियों के उपस्थिति में की गई थी जिसके कारण इस रेलवे स्टेशन का महत्व और भी बढ़ गया है।

विदित हो कि इस क्षेत्र में लगभग 3 लाख की आबादी निवास करती है, इस स्टेशन से हजारों दिहाड़ी मजदूर, सब्जी व्यवसाय करने वाले, पत्ता दतुवन बेचने वाले, गरीब लोगों के साथ-साथ, आम यात्रियों का भी आवागमन हजारों की संख्या में होता है परंतु बहुत बड़ी आबादी वाले क्षेत्र होने के बाद भी पिछले माह अक्टूबर 2025 से डाउन लाइन एवं अप लाइन में चलने वाली सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव सालगाझुड़ी स्टेशन पर नहीं हो रहा है जिससे आम यात्रियों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बताते चले की इस संदर्भ में विगत 25 नवंबर 2025 को चक्रधरपुर डिविजनल रेलवे मैनेजर को एक पत्र सौंपा गया था परन्तु डिविजनल रेलवे मैनेजर का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। अंततः आज दिनांक 22 दिसम्बर 2025 को सालगाझुरी रेलवे स्टेशन परिसर पर जॉइंट विलेज कोऑर्डिनेशन कमिटी जमशेदपुर, झारखंड के द्वारा सैकड़ों महिला पुरुषों, समाज सेवियों के द्वारा, सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।
उक्त प्रदर्शन में पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां ने कहा कि अगर सभी लोकल ट्रेनों का ठहराव पुनः नहीं चालू किया गया तो जी० एम० कार्यालय कोलकाता से ले कर दिल्ली तक आंदोलन किया जाएगा। बीजेपी नेता रमेश हांसदा ने कहा कि रेल प्रशासन की मनमानी के कारण गरीबों का लोकल ट्रेनों को बंद कर दिया गया है जो अनुचित है। सीपीआई के नेता अनुज ठाकुर ने हर स्तर पर इस आंदोलन को साथ खड़ा रहने एवं आंदोलन करने की बात कही, वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता दुबराज नाग ने कहा कि 3 लाख आबादी वाली आदिवासी क्षेत्र में स्टेशन को बंद करना डिविजनल रेलवे मैनेजर के गलत फैसले के कारण हुआ है।
समाजसेवी बलदेव भुइयां ने कहा कि 14 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए स्टेशन भवन का भरपाई कौन करेगा? कांग्रेस नेता रामाकांत करूआ ने जन प्रतिनिधियों को हर स्तर पर आवाज की बात कही। इस धरना कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, आजसू नेता संजय मालाकार, बीजेपी नेता रमेश बास्के, संजय सिंह, नेता विनोद आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समिति के मुख्य संयोजक राम सिंह मुंडा ने सभी आगुन्तको का सहस्त्र स्वागत किया एवं विषय-वस्तु को सबों के सामने रखते हुए कहा कि रेल प्रशाशन गंभीरता से विचार नहीं किया तो रेल टेका कार्यक्रम भी किया जाएगा। कार्यकम का संचालन पी० के० करूआ, एवं बबलू करूआ ने संयुक्त रूप से किया एवं धन्यवाद ज्ञापन तुलसी महतो ने किया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रकाश सांडील, रुद्र मुंडा, दिलीप सिंह महतो, दिलीप गुप्ता, संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, कन्हैया पांडे, बीजेपी जमशेदपुर महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलू मछुआ, दयानंद सिंह बबलू सिंह, संतोष महतो मंगल मुखी, राम मुखी बीजेपी नेता राम प्रसाद जायसवाल, मुखिया सुनीता नाग, सुमित कुमार शर्मा समेत सैकड़ो स्थानीय गणमान्य जन शामिल हुए।
