बहराइच
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है , लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग नजर आ रही है।

बहराइच थाना राम गांव के क्षेत्र में कुछ स्कूल जहाँ सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल बेखौफ संचालित किए जा रहे हैं।
क्यों उठ रहे हैं सवाल?
आदेश की अवहेलना: सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश कि शीतलहर ठंड के कारण कक्षा 1 से 12वीं तक) के स्कूल बंद रहेंगे। इसके बावजूद, कई निजी स्कूल खुले ।
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: हाड़ कंपाने वाली ठंड और शून्य विजिबिलिटी के बीच छोटे बच्चे स्कूल जाने को मजबूर दिखे। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल की ओर से कोई मैसेज न आने के कारण उन्हें बच्चों को स्कूल भेजना पड़ा।
प्रशासनिक सुस्ती: बहराइच राम गांव के क्षेत्र में यह भी देखा गया कि आदेश जारी होने के बाद शिक्षा विभाग की टीमों ने मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं किया, जिसका फायदा स्कूल संचालक उठा रहे है।
अभिभावकों में रोष
अभिभावकों का आरोप है कि निजी स्कूल केवल सिलेबस पूरा करने और अपनी फीस के दबाव के कारण बच्चों की सेहत से समझौता कर रहे हैं। जब सरकार ने रेड अलर्ट जारी किया है, तो स्कूल प्रबंधन अपनी मर्जी कैसे चला सकता है? क्या बच्चों की जान से बढ़कर पढ़ाई है?”
