बहराइच ।पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध की रोकथाम एवं वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह

रावत के कुशल नेतृत्व में उ0नि0 सर्वेशचन्द मय पुलिस बल द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 02/2026 धारा 105 BNS से संबंधित अभियुक्त हसीब पुत्र हबीब अहमद निवासी बनकुरी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र 24 वर्ष को मुखबिर खास की सूचना पर आज दिनांक 05.01.2026 को समय 11.10 बजे कुतुबुद्दीनपुरवा भटपुरवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया,
जिसकी निशानदेही पर आलाकत्ल 01अदद डंडा बरामद किया गया, बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त हसीब उपरोक्त को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया।
अभियुक्त का नाम –
हसीब पुत्र हबीब अहमद निवासी बनकुरी थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच उम्र 24 वर्ष
बरामदगी –
01 अदद आलाकत्ल डंडा
गिरफ्तारी पुलिस टीम:-
- उ0नि0 सर्वेश चन्द्र
- उ0नि0 शिवानन्द सिसौदिया
- आरक्षी सिकन्दर राजभर
