चारों बूथों पर भरे गए कुल 78 फॉर्म, घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक
अलीगंज। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री एवं बीएलए-1 विधानसभा अलीगंज आशीष राजपूत द्वारा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के चार बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बूथ स्तर पर चल रहे मतदाता पुनरीक्षण एवं नाम जोड़ने की प्रक्रिया की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वही घर घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया और अन्य को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया।

बीएलए-1 विधानसभा अलीगंज आशीष राजपूत निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना और लोगों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना रहा। निरीक्षण के दौरान ग्राम फर्दपुरा में 19 फॉर्म भरे गए, जबकि कुदैसा हृदयपुर में 25 फॉर्म भरवाए गए। इसी क्रम में जुनैदपुर में 18 तथा हरसिंगपुर में 16 फॉर्म भरे गए।
इस प्रकार चारों बूथों पर कुल 78 फॉर्म भरकर मतदाता सूची से वंचित लोगों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की गई। जिला महामंत्री आशीष राजपूत ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों एवं मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है।
घर घर जाकर उन्होंने बताया कि कई लोग किसी कारणवश एसआईआर सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं, ऐसे लोग फार्म-6 भरकर आसानी से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची की जांच कराने के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान संबंधित जानकारियां देते हुए उन्होंने फार्म भरने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और समय-सीमा के बारे में भी विस्तार से बताया। इस अवसर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
