⚡ 11 हजार लाइन की चिंगारी से 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख


अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम दरसे पुर में आज दोपहर लगभग 12:00 बजे 11000 की जर्जर लाइन की चिंगारी से एक किसान की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत मे लगी आग को देखकर राहगीर लोग इकट्ठा हुए।उन्होंने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। तब तक फसल लगभग तीन बीघा जल चुकी थी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।


ग्राम सराय अगस्त निवासी किसान राजवीर पुत्र रविदास का मौजा ग्राम दरसेपुर में 5 बीघा खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। खेत के ऊपर से 11000 की बिजली की जर्जर लाइन जा रही थी। आज दोपहर लगभग 12:00 बजे अचानक 11000 की जर्जर लाइन में चिंगारियां निकल कर गेंहू के खेत में गिरने लगी। जिससे खेत में खड़ी गेहूं की फसल मे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की घटना को देखकर राहगीर व ग्रामीण लोग इकट्ठा हुए।

और उन्होंने सड़क के किनारे खड़े लड़कियां, पलमास तोड़कर आग का बुझाने का हर संभव प्रयास किया। तब तक लगभग तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना नयागांव पुलिस मौके पर पहुंची। और घटना को संज्ञान में लिया।
किसान राजवीर ने बताया कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण हमारे गेहूं की फसल में आग लगी है।

https://x.com/i/status/2044732804597219562

हमारे खेत के ऊपर 11000 की लाइन जा रही है। जो की पूरी तरह जर्जर है। उसमें आए दिन चिंगारियां निकलती रहती हैं। जिससे कि जनमानस का जान का खतरा बना रहता है।आज 11हजार की जर्जर लाइन में अचानक चिंगारियां निकल कर नीचे गिरने लगी। जिससे मेरी गेहू की फसल में आग लग गई। हमने व राहगीरों ने मिलकर बुझाने का प्रयास किया। तब तक लगभग तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। घटना की सूचना पर थाना पुलिस पहुंची पुलिस ने घटना को संज्ञान में लिया।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *