भारत-नेपाल सीमा पर पहुंचे एसपी बहराइच, सीमावर्ती गांव भरथापुर/भरतपुर का किया निरीक्षण

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत सीमावर्ती गांव भरथापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय परिस्थितियों एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उस गांव की भी जानकारी प्राप्त की, जिसे पूर्व में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा विस्थापित कराया गया था। वर्तमान में उक्त विस्थापित गांव का नया नाम भरतपुर है, जो थाना मोतीपुर क्षेत्र में स्थित है।

एसपी ने गांव में रह रहे ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्क निगरानी बनाए रखने और नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सुजौली सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *