प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav के जन्मोत्सव के अवसर पर कोरांव क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिवाय हॉस्पिटल, कोरांव में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी पार्टी कार्यालय, पड़रिया (कोरांव) के तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर शिवाय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस.के. सिंह एवं अस्पताल के स्टाफ ने भी सक्रिय सहयोग किया।
रक्तदान अभियान में ग्राम पंचायत पड़रिया के प्रधान एवं प्रधान संघ कोरांव के अध्यक्ष रामानुज यादव, महेंद्र यादव, डॉ. डी.के. यादव, अधिवक्ता नितिन यादव सहित समाजवादी पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा महादान है और इस तरह के आयोजन समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई।
