बहराइच। महिलाओं एवं बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से चलाए गए एचपीवी (HPV) वैक्सीनेशन अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बहराइच पुलिस को उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक टीकाकरण कराने पर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित वामा सारथी के तत्वावधान में अभियान चलाकर 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की 1000 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण कराया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर 14 जुलाई 2026 को लखनऊ में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने बहराइच पुलिस को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक की ओर से क्षेत्राधिकारी पयागपुर हर्षिता तिवारी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
इस उपलब्धि की जिलेभर में सराहना की जा रही है।
