सीएम योगी के बहराइच दौरे की तैयारियां पूरी, एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच

दिनांक 21.07.2026 को  मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  के जनपद बहराइच आगमन एवं रामलीला मैदान, बेड़नापुर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच  विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में सुरक्षा ड्यूटी हेतु नियुक्त समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यक्रम स्थल एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, कानून एवं शांति व्यवस्था, वीवीआईपी सुरक्षा, हेलीपैड सुरक्षा, जनसभा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात एवं रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग,

बैरिकेडिंग, क्यूआरटी (Quick Response Team) की तैनाती, रस्सा पार्टी, ड्यूटी प्वाइंट, भीड़ नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन, एंटी-सबोटाज चेकिंग, फ्रिस्किंग, समन्वय एवं संचार व्यवस्था सहित समस्त व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए साथ ही निर्देशित किया गया कि हेलीपैड,

जनसभा स्थल, पार्किंग, रूट, बैरिकेडिंग, क्यूआरटी, रस्सा पार्टी तथा अन्य सभी ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय से पूर्व अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें व प्रत्येक अधिकारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को ब्रीफ करते हुए किसी भी आकस्मिक स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सदैव तैयार रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी वायरलेस संचार व्यवस्था को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही आमजन के साथ सौहार्दपूर्ण एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखते हुए यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को निर्बाध रूप से संचालित किया जाए, जिससे रामलीला मैदान, बेड़नापुर में आयोजित माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का कार्यक्रम सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  दुर्गा प्रसाद तिवारी, जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित कार्यक्रम में ड्यूटी पर नियुक्त समस्त अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *