“आकांक्षी से इंसप्रेशनल जनपद की ओर बढ़ रहा है बहराइच, विकसित भारत की पहचान बनेगा।” — मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बहराइच 21 जुलाई। मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने तहसील महसी के विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत ग्राम बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में विधानसभा महसी एवं नानपारा के लिए रू. 352 करोड़ लागत की 70 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास के पश्चात विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए भारत की विरासत एवं शौर्य तथा प्राकृतिक छटा के लिए विश्व प्रसिद्व धरा को नमन करते हुए कहा यह ऐसी भूमि है जहां बालार्क ऋषि ने अपनी साधना, महाराजा सुहेलदेव ने अपने शौर्य तथा 1857 की प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम के अमर सेनानी महाराजा बलभद्र सिंह चहलारी नरेश के बलिदान ने इस पावन धरा को और भी ऊर्जावान एवं उर्वरा बनाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली बार हमें ग्राम भरथापुर के ग्रावासियों के पुनर्वास के लिए जनपद आने का अवसर प्राप्त हुआ था। पुनः मैं आप सबके बीच अपने को पाकर गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅं। जब मैं बहराइच को देखता हूॅ तो मुझे विकसित भारत की उज्ज्वल तस्वीर, जिन जनपदों में दिखायी देती है तो उनमें से बहराइच भी एक महत्वपूर्ण जनपद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कतर्नियाधाट की अनुपम प्राकृतिक धरोहर को अपनी गोद में समेटे हुए यह जनपद की इसलिए भी और महत्वपूर्ण हो जाता है कि यहां के सम्मानित अन्नदाता इस उर्वरा भूमि में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रहें है। आज जनपद बहराइच प्राकृतिक खेती करने वाले अग्रणी जनपदों में शामिल है। उन्होंने जिले की उर्वरा भूमि एवं अन्नदाताओं, ईश्वर प्रदत्त प्राकृतिक धरोहर कतर्नियाघाट व सरयू मईया के द्वारा प्रदत्त इस प्राकृतिक धरोहर के लिए सभी जनपद वासियों को बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने 09 वर्ष पूर्व आकांक्षी जनपद लैण्ड माफिया, सैण्ड माफिया, वन माफिया प्रभावी होकर प्राकृतिक संसाधनों को लूटने का कार्य कर रहे थे। जिससे आमजनता प्रभावित होती थी। हर प्रकार की अवैध अनैतिक गतिविधियों को संरक्षण प्रदान किया जा रहा था। मफिया के कृत्यों से जनपदवासियों की बदनामी होती थी। 09 वर्ष पूर्व नीति आयोग की सूची में जनपद देश के 600 जनपदों में सबसे पिछड़े 100 जनपदों की सूची में भी निचले पायदान पर खड़ा था। लेकिन डबल इंजन की सरकार द्वारा पिछले 09 वर्ष में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों के कारण बीमारू जनपद बहराइच की तस्वीर ही बदल गई है। आज विकास के साथ-साथ विरासत का सम्मान हो रहा है। विदेशी आक्रांताओं का नहीं बल्कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार द्वारा चित्तौरा झील के तट पर शूरवीर महाराजा सुहेलदेव जी का भव्य स्मारक बनाने के साथ ही स्मारक स्थल पर मेला आयोजित कर उनकी वीर गाथा को जन-जन में पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि कहा कि आज जनपद में महाराजा सुहेलदेव जी के नाम से मेडिकल कालेज व बालार्क ऋषि के नाम पर चिकित्सालय है। आज बहराइच से लखनऊ तक फोरलेन की सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत हुई है। आज बहराइच नये बहराइच की दिशा में गतिमान है। बहराइच-बाराबंकी 102 कि.मी. एक्सेस कन्ट्रोल फोरलेन कारीडोर निर्माण के लिए लगभग सात हज़ार करोड़ रूपये प्रधानमंत्री जी द्वारा स्वीकृत किये गये हैं। घाघरा सरयू पर बाढ़ बचाव के लिए रू. 115 करोड़ लागत की 22 परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। रूपईडीहा सीमा पर एक बड़े इण्डस्ट्रीयल लॉजिस्टिक कारीडोर को विकसित करने की योजना तैयार की गई है। इन सब योजनाओं के कारण एसप्रेशनल जनपद बहराइच अब इंसप्रेशनल डिस्ट्रिक बन गया है।

नीति आयोग के डाटा में बहराइच बुनियादी ढ़ांचे के विकास में देश में प्रथम, कृषि सेक्टर में द्वितीय एवं शिक्षा के क्षेत्र में चौथा स्थान प्राप्त किया है। यह है नये बहराइच की नई पहचान। जिसके लिए नीति आयोग द्वारा जनपद को रू. 21 करोड़ की धनराशि अलग से दी गई है। बहराइच से खलीलाबाद के बीच रेलवे लाईन के लिए भमि अधिग्रहण का कार्य प्रगति पर है। गोरखपुर बहराइच होते हुए शामली तक इकोनामिक कारीडोर बनने जा रहा है। विकसित होने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर से आने वाले समय में जनपद बहराइच उद्योग एवं निवेश के क्षेत्र में प्रदेश का अग्रणी जनपद होगा। निवेश आने से जनपद के नौजवानों को रोज़गार मिलेगा।

जनपद में महिलाओं के स्वावलम्बन के लिए जनपद के 12 कस्तूरबा विद्यालयों का कक्षा 12 तक उच्चीकरण, 32 राजकीय नवीन हाईस्कूल और राजकीय इण्टर कालेज, 02 राजकीय बालिका इण्टर कालेज का निर्माण एवं उन्नयन का कार्य किया गया है तथा 02 मुख्यमंत्री कम्पोज़िट विद्यालय निर्माण की परियोजना संचालित हैं। इसके अलावा भरथापुर विस्थपितों के पुनर्वास के लिए बड़ी परियोजना चल रही है। इन सब विकास कार्यों में जिले के जनप्रतिनिधियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।

उन्होंने कहा कि 09 वर्ष पहले सड़क व बिजली का अभाव था अन्नदाता परेशान थे। आज आमजन को सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रदेश की 16 करोड़ जनता को निःशुल्क राशन प्राप्त हो रहा है तथा 11 करोड़ पात्रों को आयुष्मान कार्ड की सौगात दी गई है। आज जिलों में तीज़ त्यौहारों पर दंगा फसाद नहीं होता है। महिलाएं सुरक्षित हैं। आज चेहरा और जाति देख कर लोगों को लाभान्वित नहीं किया जाता है। प्रदेश में अपराध और अपराधियों के विरूद्ध ज़ीरो टालरेंस की नीति जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश व जनपद के निवासियों को अपनी पहचान बताने में गर्व महसूस होता है वहीं पहले प्रदेश व जनपद का नाम बताने पर लोग हेय दृष्टि से देखते थे।
मुख्यमंत्री ने जनपद बहराइच में हिंसक वन्यजीवों से होने वाली जनहानि पर गहरा अफसोस जताते हुए जनपदवासियों से सतर्कता व सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने जिला प्रशासन व वन विभाग को गश्त बढाने का निर्देश देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में प्रकाश की व्यवस्था तथा दरवाजा़ विहीन घरों में दरवाज़े लगवाये जाने के लिए सहायता प्रदान करें बेघरों के लिए आवास का प्रबन्ध किया जाय।

उन्होंने कहा कि जनहानि होने से उन्हें काफी पीड़ा होती है, प्रभावित परिवारों के साथ हमारी संवेदना है। हिंसक वन्यजीवों जैसे मगरमच्छ, लगड़बग्द्या, बाघ व तेन्दुआ आदि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को जागरूक किया जाय। उन्होंने कहा कि इस कार्य में जनप्रतिनिधि भी पूर्ण सहयोग प्रदान करें, लोगों के साथ बैठकें आयोजित कर उन्हें जागरूक करें। उन्होंने लोगों से छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखने का भी सुझाव दिया तथा कहा कि रात्रि के समय विशेष सर्तकता व सावधानी बरतें। सम्बोधन के अन्त में कई सौ करोड़ रूपये की परियोजनाओं के लिए जनपदवासियों को बधाई दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक सरोज सोनकर, पूर्व सांसद अक्षयबर लाल गोंड तथा पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने नागरिकों से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने और विकास यात्रा में सहभागी बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, चीनी मिल प्रबन्धक रणविजय सिंह उर्फ गोलू भईया, तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय सहित देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी देवी पाटन मण्डल अशोक कुमार, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे सहित अन्य अधिकारी, सम्भ्रांजन, लाभार्थी व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *