मुख्यमंत्री योगी ने विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

बहराइच 21 जुलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर महाराज सुहेलदेव के जीवन तथा शौर्य पर आधारित प्रदर्शनी, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम भरथापुर तहसील मिहींपुरवा के आपदा प्रभावित परिवारों के पुर्नवास, बीबीजी राम जी कार्यक्रम, राष्टीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मिशन शक्ति, रेशम विभाग, बैकिंग क्षेत्र की योजना, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई

जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों से कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुँचना चाहिए।

उन्होंने विभागीय प्रयासों की सराहना करते हुए योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया। इसके साथ-साथ मुख्यमंत्री ने गोदभराई व बच्चों का अन्न प्रासन्न भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *