गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर DM-SP ने झिंगहा घाट का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था के दिए निर्देश

बहराइच, 25 सितंबर 2026। गणेश प्रतिमा विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी बहराइच राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को झिंगहा घाट पहुंचकर विसर्जन स्थल एवं आसपास की व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को विसर्जन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने घाट पर लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा। साथ ही पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *