मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल मुकेरिया घाट का स्वाति तिवारी भाजपा नेत्री ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई संतुष्टि।

सुरेश यादव बहराइच:- साफ-सफाई और व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलने पर जिम्मेदार सफाई कर्मचारियों की सराहना की,युवा भाजपा नेत्री स्वाति तिवारी ने आज मुकेरिया घाट स्थित मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, सुव्यवस्था और विसर्जन से संबंधित तैयारियों का अवलोकन किया। व्यवस्थाएं दुरुस्त और साफ-सफाई बेहतर मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की।

स्वाति तिवारी ने कहा कि मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जैसे धार्मिक एवं महत्वपूर्ण आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने में जुटे जिम्मेदार कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने उम्मीद जताई कि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान भी इसी तरह व्यवस्थाएं दुरुस्त रहेंगी, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण और सुविधाजनक ढंग से धार्मिक परंपराओं का निर्वहन कर सकें,इस अवसर पर रमेश कुमार मौर्य,अनूप कुमार श्रीवास्तव,संगीता यादव,बिट्टा शुक्ला,मुंशी लाल,सब्बीर अहमद,रमेश देवनाथ,परसुराम,मो०रफीक,मो०सलमान,राजा राम लोधी,अतुल शुक्ला सहित दर्जनों कर्मचारी, समाजसेवक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *