विशेष संवाददाता : जौनपुर (उत्तर प्रदेश):
जौनपुर जिले में HPCL ब्रांड्स के नाम पर नकली लुब्रिकेंट बेचने वाले कारोबारियों के खिलाफ पुलिस और जांच एजेंसी EIPR (India) ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस छापेमारी अभियान के दौरान तीन अलग-अलग दुकानों और गोदामों से नकली लुब्रिकेंट्स बरामद किए गए हैं और तीन आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जौनपुर के उप महानिरीक्षक (DIG) श्री वैभव कृष्णा के आदेश पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। शिकायतकर्ता की ओर से मिली ठोस सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस ने कोतवाली और शाहगंज थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की।

आर. के. लुब्रिकेंट्स के छोटेलाल यादव, श्याम ऑटोमोबाइल्स के विमल कुमार सिंह व् भारत बियरिंग स्टोर्स के सुभाषचंद्र सोनी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर लिए हैं जिसमे FIR No. 0256/2026,व् 0362/2026 (धारा 63, कॉपीराइट एक्ट 1957) दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

