जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में साकची गोलचक्कर पर बड़े पैमाने पर लड्डू वितरण कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के अगुवाई में कांग्रेसजनों एवं आम नागरिकों के साथ कर्नाटक जीत के उपलक्ष में जश्न मनाया गया।खुशी के अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कर्नाटक के महान जनता को बधाई देते हुए भुरी-भुरी प्रशंसा कि।अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा भाजपा के अनैतिक कार्य तथा गंदे नीति से वहां की जनता त्रस्त थी, कर्नाटक में बड़े उद्योगपतियों का सत्कार और छोटे उधोगों पर अत्याचार की नीति थी।उन्होंने कहा अब कर्नाटक के आम जनता के सुख के दिन कांग्रेस सरकार के राज में प्रारंभ होगा और सम्पूर्ण देश में परिवर्तन की लहर फैलेगी। वर्तमान में प्रति दिन 50 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहें है।
जो आने वाले कुछ महिने में मील का पत्थर साबित होगा।कांग्रेस संगठन में गजब कि सक्रियता होगी, कांग्रेस पार्टी में हर समाज और वर्ग का प्रतिनिधित्व तथा सम्मान होगा,जिसकी तैयारी की कार्य योजना सभी को अगामी कुछ दिनों में दिखने लगेगा। लड्डू वितरण कार्यक्रम में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, मो सलीम, रामाश्रय प्रसाद पूर्वजिलाध्यक्ष, ब्रजेन्द्र तिवारी, एल बी सिंह, परविंदर सिंह, के के शुक्ल, योगेंद्र सिंह यादव, अवधेश कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, अंसार खान, गुरदीप सिंह, आनन्द मय पात्रा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय यादव, हन्ने भाई, रजनीश सिंह, पवन कुमार बबलू, रंजीत सिंह, सुदर्शन तिवारी, सूर्या राव, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, रमन खान, ज्योति मिश्र, कैसर आलम अंसारी, अजय मिश्र, अमर कुमार मिश्र, राजकुमार वर्मा, सुनील प्रसाद, नलिनी सिन्हा, रंजीत झा, हरिहर प्रसाद, मो सगीर, शाहिद इकबाल, सन्नी सिंह के साथ आम जनता इस जश्न में शामिल हुए।