TWU‌ एवं TMWU परिसर में सेवानिवृत हुए कर्मचारियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर। टाटा वर्कर्स यूनियन (TWU) परिसर में टाटा स्टील के सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के 32 सदस्यों को दिनांक 7 मार्च 2024 को आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह एवं शैलेश कुमार सिंह ने सम्मान के दौरान सभी को चिंता मुक्त, कुशल एवं सुखद भविष्य की कामना की। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन में उनके योगदान के लिए राजीव कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष और श्याम बाबू, सहायक। सचिव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत करते हुए पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट किए।

इधर TMWU के अधिकारियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दिए विदाई।

आज टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रांगण में 14 सेवानिवृत्त कर्मचारीयों को दी विदाई। अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आर के सिंह के अनुपस्थिति में सेवनिवृतियो का स्वागत कोशाध्यक्ष एस एन सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष बी के शर्मा ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह दे कर किया। सम्मान समारोह में आये हुए सभी सेवनिवृतियो ने बारी-बारी से यूनियन के द्वारा किये गए कार्यो को सराहा और सेवानिवृत होने के बाद सेवनिवृतियो का सम्मान समारोह कर विदाई देने के कार्य के लिए आभार प्रकट किये।

कोषाध्यक्ष एस एन सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी सेवानिवृत्त भाइयों का सहयोग आज टाटा मोटर्स को इन बुलंदियो में ला कर खड़ा किया है। आप सभी के सहयोग से यूनियन भी हमेशा एक सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ी है। आशा करता हु; आप सभी आगे भी ऐसा सहयोग हम सब को दे। यूनियन आफिस के दरवाजे आप सभी के लिए हमेशा खुले हुए हुए है और सारी यूनियन ऐसे ही आप सभी का सहयोग करती रहेगी। कार्यकारी अध्यक्ष बी के शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि आप सभी की कुशलता का भगवान से प्रार्थना करते है कि आप सभी स्वस्थ और कुशलमंगल रहे। मंच का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा और अंत में धन्यवाद ज्ञापन अशोक उपाध्याय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!