भारी संख्या में नवयुवकों ने गोविंदपुर मंडल में भाजपा का दामन थामा। युवा जिला अध्यक्ष गुंजन ने नवयुवकों का गर्म जोशी से किया स्वागत।

जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल अंतर्गत स्वामी शहजानंद क्लब में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में धनतेरस के पावन अवसर पर सदस्यता ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में गोविंदपुर भाजपा मंडल के कुशल नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण में माननीय प्रधानमंत्री के बढ़ते कदम से प्रभावित होकर भारी संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। आयोजन के मुख्य अतिथि जनप्रिय सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह व भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने पार्टी में शामिल होने वाले युवा समूह को पार्टी का अंग वस्त्र पहनकर सदस्यता दिलाया। जन प्रिय सांसद विद्युत वरण महतो ने सदस्यता समारोह को संबोधित करते हुए कम समय में माननीय नरेंद्र मोदी की ज्यादा उपलब्धियां गिनाई।

वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह का क्रांतिकारी उद्घोष ने युवाओं में भर दिया जोश। बताते चले की जमशेदपुर महानगर के युवा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव ने वर्ष 2014 के पूर्व और 2014 के पश्चात् भारत की तस्वीर को दर्शाते हुए सभी नवनियुक्त युवा सदस्यों का गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। सदस्यता समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से किसान मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य कमलेश सिंह, मंडल महामंत्री सतीश सिंह, मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जुगनू वर्मा, चंद्रशेखर, युवा मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष विकास सिंह, अनिल वर्मा, जगदीश मिश्रा भूषण दीक्षित, धनंजय कुमार, दुर्गावती, रिशु कुमारी, मिथिलेश सिंह एवं मंडल के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी सभी नवनियुक्त युवा सदस्यों का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!