बहराइच। कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए एक कार को सीज कर दिया।

जानकारी के अनुसार 14 मार्च 2026 की रात करीब 11:30 बजे घंटाघर चौराहे के पास पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की नई ब्रेज़ा कार को रोककर चेक किया गया। जांच में पाया गया कि कार एक नाबालिग चला रहा था, जबकि उसके दो अन्य नाबालिग साथी सनरूफ से बाहर खड़े होकर यात्रा कर रहे थे, जो कि यातायात नियमों के खिलाफ और बेहद खतरनाक है।
पुलिस द्वारा चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 (बी) के तहत वाहन को सीज करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस टीम में शामिल:
उपनिरीक्षक रवी कुमार यादव, कांस्टेबल पंकज गुप्ता व कांस्टेबल संदीप पाल।
बहराइच पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें। साथ ही सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा होना या यात्रा करना अत्यंत खतरनाक है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है।
