जमशेदपुर तुलसी भवन में एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संगोष्ठी। ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ राष्ट्रहित में : सांसद

झारखंड, जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन सभागार में दिनांक 24 मई 2025 को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अगुवाई जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने की जहां पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगोष्ठी में एक राष्ट्र-एक चुनाव की महत्व, अवधारणा, संभावनाओं और चुनौतियां पर व्यापक रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण से किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री व उड़ीसा के राज्यपाल रहे रघुवर दास ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद से अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं- धारा 370 की समाप्ति, जीएसटी, तीन तलाक, एक देश-एक राशन कार्ड व राम मंदिर निर्माण जैसी योजनाएं इसी कड़ी का हिस्सा हैं। अब ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ की पहल देश को स्थायित्व, सुशासन और संसाधनों की बचत की ओर ले जायेगी।

सांसद विद्युत महतो ने बताया कि इसके लिए 129वां संविधान संशोधन विधेयक लाया गया है। बताते चले की मंच का संचालन प्रसेनजित तिवारी कर रहे थे वहीं धन्यवाद ज्ञापन संजीव सिंह ने दिया। संगोष्ठी में जमशेदपुर महानगरअध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, अधिवक्ता राजेश शुक्ल, मेनका सरदार, देवेंद्र सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, नंदजी प्रसाद, मुरलीधर केडिया, विकास सिंह, संतोख सिंह, जितेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, अरुण सिंह सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष व उनके कार्यकर्ता समेत सैकड़ों नागरिक, सामाजिक संगठन, अधिवक्ता और व्यवसायी संघ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *