TWU के अध्यक्ष के अगुवाई में विभिन्न राज्यों के डिसोम लीडरशिप स्कूल के 15 सदस्यों की एक टीम ने TWU कार्यालय का दौरा किया।

जमशेदपुर। विभिन्न राज्यों के डिसोम-लीडरशिप स्कूल के 15 सदस्यों की एक टीम ने आज शाम 7 अक्टूबर 2023 को जमशेदपुर का ऐतिहासिक यूनियन कार्यालय (टाटा वर्कर्स यूनियन) का दौरा किया। इस दौरान टीम ने शीर्ष 3 यूनियन अधिकारियों से मुलाकात की। सदस्यों ने दिसोम द्वारा की गई विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में विस्तार से उपरोक्त अधिकारियों को बताया।उनका स्वागत अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी ने किया,

जिन्होंने मेहमान टीम को टाटा स्टील में अपनाई जाने वाली संयुक्त परामर्श प्रणाली के बारे में जानकारी दी। महासचिव सतीश कुमार सिंह ने महामारी ‘कोविड-19’ के दौरान यूनियन और प्रबंधन द्वारा की गई कार्रवाइयों और टाटा वर्कर्स यूनियन के सदस्यों के लाभ और कल्याण के लिए यूनियन द्वारा किए गए विभिन्न समझौतों के बारे में जानकारी दी। टाटा वर्कर्स यूनियन के 100 साल के इतिहास पर एक फिल्म दिखाई गई, जिसे मेहमान टीम ने खूब सराहा वहीं डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह ने मेहमान टीम को टाटा स्टील प्लांट और श्रमिकों तथा समाज के कल्याण में इसके योगदान के बारे में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!