अभाविप खलीलाबाद नगर इकाई की हुई घोषणा

◆सन्त मोहन पुनः नगर अध्यक्ष एवम आनन्द बने नगर मंत्री

◆अभाविप अपने श्रेष्ठ कार्य पद्धति के आधार पर सात दशकों से गतिमान-माधवेन्द्र

संतकबीरनगर।सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक खलीलाबाद बिधियानी रोड स्थित बुद्धा क्लासेज में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से खलीलाबाद नगर इकाई का गठन हुआ। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन मंत्री सन्दीप स्वरूप ने कहा कि अभाविप विगत 75 वर्षों से देश समाज एवम छात्रहितों के लिए सदैव तत्परता से कार्य करने वाला संगठन है। जो अपने स्थापना काल से छात्र एवं समाज के मध्य निरन्तर गतिमान है। प्रान्त सहमंत्री माधवेन्द्र तिवारी ने कहा कि अभाविप अपने श्रेष्ठ कार्य पद्धति के आधार पर आज सात दशकों से देश के अंदर गतिमान है। विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता वेतन नही वतन के लिए कार्य करता है। अभाविप ने अपने श्रेष्ठ कार्य एवम गतिविधियों से समाज मे ऐसे मानदण्ड स्थापित किया है जो आज सर्व समाज के लिए प्रेरणादायी है। इसी क्रम में सर्वसम्मति के आधार पर नगर अध्यक्ष के रूप में पुनः संत मोहन त्रिपाठी एवम नगर मंत्री के रूप में आनन्द प्रजापति के नाम की घोषणा किया। नव नियुक्त नगर अध्यक्ष संत मोहन त्रिपाठी ने संगठन के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि अभाविप की कार्य पद्धति छात्रों एवम समाज के लिए अनुकरणीय है। हम सब मिलकर संगठन के विचारों को आगे ले जाएंगे। नवनियुक्त नगर मंत्री आनन्द प्रजापति ने कहा कि संगठन ने जिस दायित्व को हमे प्रदान किया है उसका निष्ठा पूर्वक मैं पालन करूंगा एवम पूर्ण ऊर्जा के साथ संगठन की गतिविधि में अपना सहयोग करूँगा। जिला संयोजक रवि शंकर सिंह ने कहा कि हम सब सम्मलित प्रयास के द्वारा संगठन के विचारधारा को आगे ले जाने में अपना योगदान करेंगे। तत्पश्चात शेष नगर कार्यकारिणी की घोषणा जिला संगठन मंत्री सन्दीप स्वरूप ने किया। नगर उपाध्यक्ष के रूप में डॉ मनोज मिश्रा, डॉ दीप्ति सिंह, डॉ अनुपम पति त्रिपाठी, डॉ मनोज वर्मा, नगर सहमंत्री के रूप में प्रियांशू मिश्रा, शिवांगी सिंह, मोनू गुप्ता एवं रवि मिश्रा, नगर एस.एफ.डी. संयोजक अनुराधा कसौधन, नगर एस.एफ.एस. संयोजक देवराज, खेल संयोजक बृजेश कुमार गुप्ता,के नाम की घोषणा हुई। सभी नव नियुक्त दायित्वधारियों को जिला संगठन मंत्री ने बधाई एवम शुभकामनाये दिया। इस अवसर पर जिला सोशल मीडिया संयोजक कृपाचार्य पाण्डेय, अटल तिवारी सहित अनेको विद्यार्थी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!