01 किलो 800 ग्राम नाजायज चरस (कीमत करीब 70 लाख रूपये) के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक – 10.04.2025
थाना- रूपईडीहा

बहराइच। पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के कुशल नेतृत्व व प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह के निर्देशन में उ0नि0 अशोक कुमार चौकी इंचार्ज शिवपुर मोहरनिया व उ0नि0 संतोष कुमार यादव व SSB टीम की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 09.04.2025 को समय 19.50 बजे न्यू आई0सी0पी0 चेक पोस्ट रूपईडीहा पर आने जाने वाले वाहनो व व्यक्तियो की चेकिंग किया जा रहा था

कि दौराने चेकिंग एक नफर अभियुक्त धोका बहादुर पुन पुत्र रजिलाल निवासी महत वार्ड नं0 2 VDC जिला रूकुम राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 57 वर्ष को 01 किलो 800 ग्राम नाजायज चरस के साथ गिरफ्तार किया गया l

फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 091/2025 धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही अभियुक्त धोका बहादुर पुन पुत्र रजिलाल निवासी महत वार्ड नं0 2 VDC जिला रूकुम राष्ट्र नेपाल को पेशी हेतु माननीय न्यायालय सदर बहराइच रवाना किया गया l

अभियुक्त का नाम –

– धोका बहादुर पुन पुत्र रजिलाल निवासी महत वार्ड नं0 2 VDC जिला रूकुम राष्ट्र नेपाल उम्र करीब 57 वर्ष

बरामदगी का विवरण –
– 01 किलो 800 ग्राम चरस (कीमत करीब रू0 70 लाख रूपये)

बरामदगी का स्थान
– न्यू आई0सी0पी0 चेकपोस्ट रूपईडीहा थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच ।

गिरफ्तारी पुलिस टीमः-
1. प्र0नि0 ददन सिंह
2. उ0नि0 अशोक कुमार चौकी इंचार्ज शिवपुर मोहरनिया
3. उ0नि0 संतोष कुमार यादव
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच

गिरफ्तारी SSB टीमः-
1. SI/GD अमरजीत
2. ASI/GD अरूण कुमार
3. HD/GD गजेन्द्र सिंह
4. CT/GD रामाराव छोला
5. CT/GDF विजोयता महलिया
6. CT/GDF मृदुला वीवी
7. CT/GDF सुदमश्री रामाचारी
8. CT/GDF सविता दास
9. CT/GD डाग हैण्डलर यादव सुरेन्द्र व डाग नं0 779 डेस्टर
G COY 42 BN SSB नानपारा बहराइच न्यू आई0सी0पी0 रूपईडीहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *