होली के रंग बेच रहे युवक से मारपीट, 5 हजार रुपये लूटने का आरोप


अलीगंज (एटा)। होली पर्व से पहले अलीगंज कस्बे में दबंगों की दबंगई का मामला सामने आया है। होली के रंग-गुलाल बेचकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे एक गरीब विक्रेता के साथ मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप लगाया गया है।


जानकारी के अनुसार मोहल्ला समर चंद्र निवासी अतुल पुत्र खलीफा ठेली लगाकर मैन बाजार में होली के रंग बेच रहा था। इसी दौरान कुछ दबंग मौके पर पहुंचे और जबरन रंग उठाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने अतुल के साथ मारपीट कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।


मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद पीड़ित के भाई ने एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी करीब पांच हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।


घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर स्थानीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


दिलीप सिंह, मंडल ब्यूरो, एटा (उत्तर प्रदेश)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *