
संतकबीरनगर।
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में की गई कार्रवाई में अभियुक्त प्रिंस वर्मा पुत्र चेतराम, निवासी लोनार मठ मौजा बड़नपुर, थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को मेंहदावल बाइपास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में वादी जयशंकर पुत्र नागेन्द्र सिंह द्वारा 18 मार्च 2025 को धोखाधड़ी एवं कूटरचित दस्तावेजों के जरिए रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में मु0अ0सं0 229/2025 धारा 406, 506, 467, 468 भादवि के तहत कार्रवाई की गई।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक ओंकारनाथ चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल सुशील कुमार, हेड कांस्टेबल वीर विक्रम सिंह एवं कांस्टेबल संजीत कुशवाहा शामिल रहे।
