बहराइच में मादक पदार्थ तस्करी पर कार्रवाई: 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

नवयुग समाचार

बहराइच। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।


उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चेकिंग के दौरान थाना मोतीपुर क्षेत्र के पास पिलर संख्या 667, ग्राम लौकाही के निकट संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 41 ग्राम स्मैक बरामद हुई।


पुलिस ने आरोपी ईजाद (पुत्र निसार अहमद, उम्र लगभग 40 वर्ष) को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी तथा क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा प्रद्युम्न सिंह के निर्देशन में हुई। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष आनन्द कुमार चौरसिया ने किया, जबकि उपनिरीक्षक कमलेन्द्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल गट्टू पाण्डेय व एसएसबी बल भी कार्रवाई में शामिल रहे।


पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आगे भी सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *