दिलीप सिंह नवयुग समाचार
अलीगंज
तिसौरी गांव की जलभराव समस्या पर प्रशासन सक्रिय, बीडीओ ने मौके पर पहुंचकर कराई सफाईजलनिकासी के लिए मनरेगा से कराया जा रहा अस्थायी कार्य, स्थायी नाली निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजने की तैयारीतहसील अलीगंज के ग्राम तिसौरी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर अब प्रशासन की सक्रियता सामने आई है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों और समाचार प्रकाशन के बाद खंड विकास अधिकारी अलीगंज शिव शंकर शर्मा ने गांव का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव से प्रभावित गलियों एवं प्राथमिक विद्यालय तिसौरी के आसपास की स्थिति देखी और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।बीडीओ शिव शंकर शर्मा ने बताया कि गांव में पानी की निकासी के लिए उचित ढाल नहीं होने के कारण जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मनरेगा योजना के तहत अस्थायी रूप से पानी निकासी का कार्य कराया जा रहा है,
ताकि ग्रामीणों को तत्काल राहत मिल सके। भविष्य में इसी निकासी मार्ग को पक्की नाली में परिवर्तित किया जाएगा, जिससे स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्राथमिक विद्यालय के आसपास बह रहे गंदे पानी को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

विद्यालय परिसर एवं आसपास की साफ-सफाई कराई गई है और संबंधित ग्राम पंचायत को नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैंबीडीओ ने कहा कि जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही नाली निर्माण एवं जलनिकासी से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि समस्या को गंभीरता से लिया गया है और इसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
