भोजन के बाद उल्टी और मुंह से झाग निकला, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

संतकबीरनगर।बेलहर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची की मौत से हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सोनम के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। शाम को सोनम अपनी मां के साथ शौच के लिए बाहर गई थी। घर लौटने के बाद परिवार ने साथ में भोजन किया। कुछ समय बाद सोनम की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उसे उल्टी होने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिवार के सदस्य तुरंत उसे सीएचसी मेंहदावल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पिता विजय कुमार और मां अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *