अजय कपूर के भाजपा में आने से कानपुर के अन्य दावेदारों में खलबली

– मतदाताओं में मजबूत पकड़ वाले कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए अजय कपूर रह चुके तीन बार विधायक

– कानपुर से दावेदारों में सांसद पचौरी की पुत्री के साथ ही यूपी के पूर्व मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी की पत्नी का भी नाम शामिल

सुनील बाजपेई
कानपुर। कांग्रेस को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए कद्दावर नेता अजय कपूर
ने पार्टी के अन्य दावेदारों में खलबली मचा दी है। कांग्रेस के तीन बार विधायक रहे अजय कपूर की मतदाताओं पर बहुत मजबूत पकड़ भी मानी जाती हैI साथ ही वह यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के भी नजदीकी रिश्तेदार हैं। इसी आधार पर उन्हें कानपुर लोकसभा से भाजपा का प्रत्याशी भी बनाए जाने की प्रबल संभावनाएं व्यक्ति की जा रही हैऔर यही वजह भाजपा के अन्य दावेदारों में खारवाली का कारण बनी हुई है।

अवगत कराते चलें कि अभी तक कांग्रेस में रहे अजय कपूर, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के करीबी नेताओं में गिने जाते थे। और कांग्रेस से उनका लोकसभा के लिए टिकट भी फाइनल माना जा रहा था लेकिन गत दिवस दिल्ली में उन्होंने कांग्रेस को जोरदार झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी की संस्था ग्रहण कर ली। इसके बाद माना जा रहा है कि उन्हें लोकसभा का प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है और यही वजह अन्य दावेदारों में खलबली का कारण बनी हुई है। इन अन्य प्रबल दावेदारों मेंभाजपा सांसद सत्यदेव पचौरी की पुत्री नीतू सिंह के साथ ही यूपी के प्रमुख सचिव रहे और वर्तमान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश अवस्थी की पत्नी मालिनी अवस्थी का भी नाम शामिल बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!