जीत प्रताप सिंह की विशाल राम प्राण प्रतिष्ठा यात्रा से राम मय हुआ अकबरपुर क्षेत्र

मोतीझील से आरंभ होकर नौबस्ता , पतारा , घाटमपुर , अकबरपुर होते हुए टिकरा में समाप्त हुई श्री राम प्राण प्रतिष्ठा यात्रा में शामिल हुए भारतीय प्रधान संगठन और क्षत्रिय जागरण मंच के अध्यक्ष एस के सिंह समेत अनेक धुरंधर

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट के प्रबलतम दावेदार वरिष्ठ नेता जीत प्रताप सिंह ने श्री राम प्राण प्रतिष्ठा यात्रा का विशाल आयोजन किया ,जिसमें की 200 से अधिक गाड़ियां शामिल हुईं।
श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली गई यह विशाल यात्रा मोतीझील से आरंभ होकर नौबस्ता , पतारा , घाटमपुर , अकबरपुर होते हुए टिकरा में समाप्त हुई।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं राम भक्तों ने जोश के साथ “जय श्री राम” का नारा लगाते हुए अकबरपुर लोकसभा से लोकप्रियता के मामले में आगामी लोक सभा चुनाव के लिए अकबरपुर से भाजपा की टिकट लिए आम जनमानस की पहली पसंद जीत प्रताप सिंह का जोरदार भावभीना स्वागत भी किया।
इस विशाल राम प्राण प्रतिष्ठा यात्रा में भारतीय प्रधान संगठन और क्षत्रिय जागरण मंच के अध्यक्ष एस के सिंह समेत अनेक धुरंधर शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!