अलीगंज। विधायक सत्यपाल सिंह राठौड़ के बड़े भाई धनपाल सिंह राठौड़ की लंबी बीमारी के चलते फरीदाबाद में हुआ निधन। निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर विधायक के पैतृक गांव नगला मई में श्रद्धांजलि देने वालों का लगा ताता । शनिवार की शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
श्रद्धांजलि देने वालों में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर अशोक रतन शाक्य, पूर्व अध्यक्ष जैथरा विजेंद्र सिंह चौहान, सांसद प्रतिनिधि अंकुर राजपूत, जैथरा नगर पंचायत अध्यक्ष विवेक गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री लोकपाल सिंह शाक्य, गोपाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, मेघ सिंह शाक्य एडवोकेट, पीयूष शाक्य ,सृष्टि शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौड़ सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने नगला मई पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश