कोतवाली अलीगंज में आयोजित विदाई समारोह के दौरान पुलिसकर्मियों ने फूलमालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग भी मौजूद रहे।

निर्दोष सिंह सेंगर की पहचान अनुभवी थाना प्रभारियों में रही है। उन्होंने अलीगंज कोतवाली में लगभग 15 महीने का कार्यकाल पूरा किया। अब उन्हें एसएसपी एटा का वाचक बनाया गया है।
विदाई समारोह में सहयोगी पुलिसकर्मियों ने निर्दोष सिंह सेंगर के साथ अपने कार्य अनुभव साझा किए। सीओ नीतीश गर्ग ने कहा कि निर्दोष सिंह सेंगर ने कई गहन मुद्दों पर बेहतर सलाह और अनुभव साझा किए, जिससे बेहतर पुलिसिंग में मदद मिली।
माल्यार्पण कर विदाई देते समय थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर भावुक हो गए। पुलिसकर्मियों ने जोरदार सम्मान के साथ उन्हें विदा किया और सीओ अलीगंज सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी कार को धक्का मारकर रवाना किया।

इस दौरान नवागत थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का भी स्वागत किया गया। विदाई समारोह में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष विनोद कुमार आर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत गुप्ता, राजन वर्मा, सुशील कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, सुरेंद्र मोहन, पंकज मणि गौतम, हिरदेश दुबे, अरविंद दुबे, महिला दरोगा मनीषा यादव, कांस्टेबल गौरव, शिवकुमार, चालक सतवीर और कांस्टेबल अजय सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश
