अलीगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने 3 पूर्व अधिकारियों को नोटिस दिया

पदाधिकारी बोले, कानूनी जवाब देंगे, अभी नोटिस नहीं मिला

जनपद एटा की अलीगंज बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने तीन पूर्व चुनाव अधिकारियों को लिखित नोटिस जारी किया है। यह नोटिस रामेंद्र पाल एडवोकेट, केशव सिन्हा एडवोकेट और जगदीश सिंह वर्मा के नाम जारी किया गया है। ये तीनों पूर्व में एल्डर्स कमेटी के सदस्य रह चुके हैं।

नोटिस में बताया गया है कि ये सदस्य वर्ष 2025 में बार एसोसिएशन के चुनाव से पहले एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी थे। वर्ष 2026 के चुनावों के लिए एक नई एल्डर्स कमेटी का विधिवत चयन 16 दिसंबर को 73 सदस्यों की बैठक में किया गया था। यह चयन माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज और मॉडल बायलॉज के दिशानिर्देशों के अनुसार हुआ, जिसकी जानकारी सभी संबंधितों को दी गई थी।

नई एल्डर्स कमेटी में प्रताप सिंह राठौर, ब्रजेंद्र कुमार अवस्थी, मेघ सिंह शाक्य, अरविंद कुमार वर्मा और चंद्रपाल यादव को नामित किया गया था। इसी कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम जारी किया और बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न कराए। चुने गए पदाधिकारियों और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के बाद इसकी सूचना प्रति तहसीलदार अलीगंज को दी गई। चुनाव प्रक्रिया और चयन की जानकारी राज्य विधिक परिषद प्रयागराज को भी भेजी गई थी।

बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज के आदेश के अनुपालन में 16 दिसंबर को पूर्व एल्डर्स कमेटी की जगह नवीन एल्डर्स कमेटी का गठन किया गया था। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व चुनाव अधिकारी रामेंद्र पाल पांडे, जो अब एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी नहीं हैं, पर भ्रमित करने और पूर्व पदाधिकारियों द्वारा धन के कथित गबन के आरोपों में संलिप्तता का जिक्र नोटिस में किया गया है।

देना चाह रहे हैं।ऑडिट भी नहीं करवाया है।सभी कृत्यों पर पर्दा डालने के लिए कुछ सदस्यों द्वारा चुनाव करवा रहे हैं।जो कि बिल्कुल गलत है संगठन को भ्रमित कर रहा है।ऐसे लोगों को बार एसोशिएशन का सदस्य रहने का अधिकार नहीं है मैं स्वयं अध्यक्ष बार एसोशिएशन महेंद्र सिंह शाक्य तीनों पदाधिकारियों को नोटिस 24 घंटे के अन्दर निष्काशित किया जाता है।

रामेंद्र पाल पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों ने नियमावली के विरुद्ध चुनाव करवाया है हम आज भी एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारी है ।अभी हमको नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है ।निश्चित की कानूनी ढंग से नोटिस का जवाब देंगे।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *