अलीगंज एसडीएम ने पकड़ा 80 कुन्तल धान से भरा ट्रक।

अलीगंज/एटा। लगातार शिकायतों के चलते एसडीएम अलीगंज ने एक विशेष अभियान चलाया जिसमें शासन द्वारा अनाजों की कालाबाजारी को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है इसी क्रम में कालाबाजारी को लेकर उप जिला अधिकारी अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने भी अभियान शुरू कर दिया। मंगलवार देर रात्रि को उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीत त्रिपाठी ने विशेष अभियान चलाकर धान से भरा एक ट्रक थाना राजा का रामपुर क्षेत्र की तरफ कैला के पास पकड़ लिया जो की मंडी शुल्क दिए बिना मंडी में धान को बेचने जा रहा था। जिससे पूछताछ की गए बाद में सुबह धान व्यापारी ने 29600 मंडी शुल्क जमा करके अनाज को मंडी भेजा। उप जिलाधिकारी अलीगंज प्रतीक त्रिपाठी नेआज प्रतिनिधि को बताया कि ट्रक एटा के तरफ से आ रहा था और कासगंज जा रहा था जिसमे 80 कुन्तल धान को मंडी शुल्क चोरी कर ले जाया जा रहा था। जिसको पकड़ा गया है और 29600 मंडी शुल्क बसूला गया है।
दिलीप सिंह मंडल ब्यूरो एटा उत्तर प्रदेश में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!