सीएसआईआर नेट परीक्षा में अलीगंज की छात्रा ने किया नाम रोशन


परिजनों में ख़ुशी की लहर,
लाइफ साइंस के वारे में करेगी शोध…


अलीगंज। अलीगंज की छात्रा ने लाइफ साइंस विषय में आल इंडिया स्तर पर कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा पास कर 83 वीं रेंक हासिल कर परिजनों व अलीगंज वासियों का नाम रोशन किया।
अलीगंज की रहने वाली प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी युक्ता पुत्रीअशोक कुमार ने सी एस आई आर परीक्षा में लाइफ साइंस विषय में ऑल इंडिया स्तर पर 85वीं रैंक प्राप्त कर जेआर एफ की परीक्षा पास कर करके अपने परिवार शिक्षकों तथा क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

इस कार्य की कड़ी मेहनत से उपलब्धि हासिल कर घर परिवार व क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। युक्ता ने बताया कि यह श्रेय सबसे पहले अपने माता पिता व शिक्षकों को देते हैं उनके मार्ग दर्शन में हमें इस मंजिल तक पहुंचाया हैं. बताया गया कि यह परीक्षा सबसे देश की सबसे कठिन एवं प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है जिसके माध्यम से विज्ञान विषयों में शोध और सहायक प्राध्यापक बनने का मार्ग प्रशस्त होता है। युक्ता ने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह सफलता हासिल की।


युक्ता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नगर के आर डी इंटर कॉलेज से उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से एवं परास्नातक डा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से पूर्ण किया है। शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा नियमित और अनुशासित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि निरंतर अभ्यास सही रणनीति और सकारात्मक सोच सफलता की कुंजी होती है।
उनके पिता अशोक कुमार ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। परिवार एवं शुभचिंतकों ने युक्ता को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि युक्ता की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा तथा शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
युक्ता अब भविष्य में लाइफ साइंस के क्षेत्र में शोध कार्य कर देश की वैज्ञानिक प्रगति में योगदान देना चाहती हैं।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *