अलीगंज। शासन द्वारा नामित सदस्यों का नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि तथा अधिशासी अधिकारी ने किया स्वागत नामित सभासदों ने कहा नगर के विकास के लिए रहेगा पूर्ण सहयोग।

प्रदेश सरकार के द्वारा नगर पालिका परिषद में पांच सदस्यों को नामित किया गया है जिसमें संगीता देवी, अवधेश कुमार, विजय कुमार गुप्ता, जसवीर बाल्मिक, मनोज कोरी को नामित सभासद होने पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत कुमार गुप्ता बॉबी तथा अधिशासी अधिकारी कृष्ण प्रताप सरल ने सभी सदस्यों का माल्यार्पण करके स्वागत किया इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुजीत गुप्ता ने कहा सभी सदस्यों का नगर पालिका परिषद का सदस्य मनोनीत होने पर बधाई देता हूं तथा अपेक्षा करता हूं नगर के विकास में अपना पूर्ण सहयोग करें उन्होंने कहा सभासदों की संख्या 30 हो गई है

उन्होंने सभी सभासदों से कहा सभी की जिम्मेदारी है नगर में जहां भी विकास कार्य कराए जाने हैं उनका प्रस्ताव बनाकर कार्यालय में भेजें जिससे नगर में विकास कार्य और तेजी से हो सके। अधिशासी अधिकारी ने सभी नामित सभासदों का स्वागत करते हुए कहा शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य कराए जाएंगे समय-समय पर सुझाव मिलते रहे जिससे तेजी से नगर में विकास कार्य हो सके।

दिलीप सिंह मंडल ब्योरों एटा उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *