दीशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा : अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा, झारखंड प्रदेश के तत्वावधान में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दीशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय, खाली स्थान रोड, मेन रोड रांची में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप सोनी ने की। श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। डॉ. सोनी ने भावुक शब्दों में कहा कि “दीशुम गुरु शिबू सोरेन का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए जीवन के अंतिम क्षण तक संघर्ष किया । आज उनके योगदान को याद करते हुए हमें उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने कहा कि शिबू सोरेन ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष किया। वे सांसद, केंद्रीय मंत्री, कई बार मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे। उनका राजनीतिक और सामाजिक जीवन जनहित के लिए समर्पित रहा, जो हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।

उक्त श्रद्धांजलि के दौरान प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, वरीय उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, शशि शर्मा, संतोष सिन्हा, पलामू प्रमंडल प्रभारी शिवकुमार विश्वकर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, संगठन सचिव भीम शर्मा, गोपाल प्रजापति, श्रवण कर्मकार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि सभा के अंत में सभी ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!