पहाड़ापुर में शराब दुकान पर मनमानी का आरोप, ओवररेटिंग और समय से पहले बिक्री पर उठे सवाल

सुबह 7 बजे से बिक्री, 75 की बोतल 100 रुपये में बेंचने का आरोप

कर्नलगंज/कटरा बाजार,(गोंडा)। तहसील कर्नलगंज क्षेत्र के थाना कटरा बाजार अन्तर्गत पहाड़ापुर स्थित देशी शराब की दुकान पर सोमवार सुबह निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री किए जाने तथा ओवररेटिंग का मामला सामने आया है।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि दुकान पर सुबह करीब 7 बजे ही शराब बेंची जा रही थी, जबकि निर्धारित समय के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि दुकान पर 75 रुपये कीमत वाली देशी शराब की बोतल 100 रुपये में बेची जा रही थी। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी गई। लोगों ने आरोप लगाया कि खुलेआम मनमानी दर वसूली की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग मौन बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि यदि समय से पहले बिक्री और अधिक कीमत वसूली की जांच की जाए तो कई अनियमितताएं उजागर हो सकती हैं।

उन्होंने आबकारी विभाग व प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानों पर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आम लोगों का आर्थिक शोषण न हो और कानून व्यवस्था भी प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *