
संतकबीरनगर। ग्राम कटया निवासी रवीन्द्र नाथ ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेहदावल रेंज कार्यालय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 से 2025 तक किए गए वृक्षारोपण केवल कागजों में दिखाए गए हैं, जबकि मौके पर कोई पेड़ नहीं है।शिकायत में ग्राम पंचायत जंगल दशहर की वन भूमि (गाटा संख्या 1555) पर लगे 24 यूकेलिप्टस पेड़ों को डिप्टी रेंजर द्वारा बेचे जाने का आरोप भी लगाया गया है। उन्होंने राजस्व व वन विभाग की संयुक्त टीम से जांच और वन भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री व डीएफओ संतकबीरनगर को भी भेजी गई है।
