आंवला : विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इम्यूनिटी बूस्टर के साथ शक्तिशाली सुपरफूड माना जाने वाला फल।

एक आंवला 10 संतरे के बराबर : कहा जाता है कि एक आंवला 10 संतरे के बराबर। इसे एक शक्तिशाली सुपरफूड माना जाता है, जो विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने, बालों को मजबूत करने, पाचन ठीक करने और त्वचा को चमकदार बनाने के लिए बहुत ही मददगार साबित होता है।

रोजाना सीमित सेवन सर्दी-खांसी और इन्फेक्शन से बचाता है। परंतु किडनी स्टोन या लो ब्लड प्रेशर वालों को डॉक्टर की सलाह पर इसे लेना चाहिए। आंवला में विटामिन C, कैल्शियम के साथ साथ इसे आयरन का पावरहाउस भी माना जाता है, जो 2026 में इम्यूनिटी बूस्टर, त्वचा-बालों के स्वास्थ्य और पाचन में सुधार के लिए प्रमुख औषधीय उत्पाद बना हुआ है।

यह कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने, एंटीऑक्सीडेंट प्रदान करने और गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में सहायक है। वास्तव में, एक पुराने शोध के अनुसार, आंवला विटामिन सी के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है, प्रत्येक फल में 600 से 700 मिलीग्राम विटामिन सी पाया जाता है।

कहा जाता है कि एक वाला 10 संतरे के बराबर होता है। वहीं एक मध्यम आकार के संतरे में लगभग 50 से 70 मिलीग्राम (mg) विटामिन C पाया जाता है। वैसे इस खबर को पढ़ने के बाद क्या कहेंगे आप इस चुलबुल से आंवले के लिए?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *