आनंदमय पात्रा बनें ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर मानगो निवासी आनंदमय पात्रा को ऑल इंडिया यादव महासभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। बताते चलें कि एक सौ साल पुराने इस संगठन की स्थापना 1924 में की गई थी।

संगठन जातीय समीकरण को संतुलित एवं संगठित करने के साथ राजनीतिक रूप से यादव समाज के लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कार्यरत है। श्री पात्रा ने कहा कि यादव समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है । वर्तमान समय में समाज को संगठित करने , उसके उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करना हमारी प्राथमिकता होगी। उन्होंने राष्ट्रीय सचिव के रूप में अपने मनोनयन के लिए ऑल इंडिया यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वपन कुमार घोष के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!