एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ने जेईई मेन 2026 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

नवयुग समाचार

रांची, 17 फरवरी :
एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची के लिए गर्व का विषय है कि विद्यालय के छात्र ने जेईई मेन 2026 (सेशन‑1) में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के छात्र नैतिक शर्मा ने 99.972 परसेंटाइल प्राप्त कर रांची टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। नैतिक ने अनुशासित अध्ययन, नियमित अभ्यास और निरंतर मॉक टेस्ट के माध्यम से यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। वर्तमान में वे जेईई एडवांस की तैयारी में जुटे हुए हैं और उनका लक्ष्य आईआईटी में प्रवेश पाना है।

इस अवसर पर एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल शादान आलम एवं डायरेक्टर कुणाल कश्यप ने नैतिक को सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से नैतिक शर्मा को ₹5100 की प्रोत्साहन राशि एवं स्मृति‑चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय परिवार नैतिक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी आगे भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराते रहेंगे।

एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल, रांची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *